[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्मृति वन, सीकर में विश्व ओजोन दिवस 2026 का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्मृति वन, सीकर में विश्व ओजोन दिवस 2026 का हुआ आयोजन

स्मृति वन, सीकर में विश्व ओजोन दिवस 2026 का हुआ आयोजन

सीकर : वन विभाग एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में 16 सितम्बर को स्मृति वन सीकर में विश्व ओजोन दिवस 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “शीतल ग्रह के लिए वैश्विक कार्रवाई” रही। कार्यक्रम में एस.के. कॉलेज, सीकर के प्रोफेसर संजीव कुमार ने ओजोन परत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से ऊर्जा की बचत, वातानुकूलन उपकरणों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है और विद्यार्थी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

सहायक वन संरक्षक सौरभ कुमार ने ओजोन एवं जलवायु संरक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए बिजली-पानी की बचत, प्लास्टिक के कम उपयोग, कचरा नहीं जलाने तथा पौधारोपण के साथ पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीओ स्काउट बसन्त कुमार के मार्गदर्शन में स्काउट-गाइड एवं विद्यालयी विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण, क्विज प्रतियोगिता एवं विभिन्न पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक कीर्ति राठौड़, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सीकर रंजीत खींचड़, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारीगण, वन विभाग के कर्मचारी, शिक्षकगण, स्काउट-गाइड एवं विद्यालयी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles