विकसित भारत जन सेवा अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जनभागीदारी से होंगी विभिन्न गतिविधियां; आज शाम 7 बजे जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’
झुंझुनूं : विकसित भारत जन सेवा अभियान की शुरुआत गुरुवार से होगी। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में जनसेवा, सामाजिक सरोकार और सुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि अभियान की सभी गतिविधियों की विभागवार कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से आयोजन सुनिश्चित किया जाए। अभियान को केवल विभागीय कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखते हुए आमजन, किसान, महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
12 प्रमुख गतिविधियां होंगी
अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’, रक्तदान शिविर, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्रसेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कलेक्टर डॉ. गर्ग ने निर्देश दिए कि अभियान की गतिविधियां ग्राम पंचायत से लेकर पंचायत समिति, उपखंड और नगरीय निकाय स्तर तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं, विद्यालयों-महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा समूहों और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी अभियान से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों और प्रतिभाओं का उपयोग कर कार्यक्रमों को अधिक सहभागितापूर्ण बनाया जाए। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नवाचार एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।
योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा
बैठक में साप्ताहिक समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे और विभागीय स्तर पर लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी आपसी समन्वय से निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करें। प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। बैठक में एडीएम अजय कुमार आर्य, जिला परिषद सीईओ पुरुषोत्तम धानका सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
आज शाम 7 बजे जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आज शाम 7 बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में ‘आशीर्वाद का दीया’ गतिविधि आयोजित होगी। इसके तहत आमजन की सहभागिता से घरों में ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2376943


