[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर में भाजपा के 12 पार्षदों ने ली शपथ:रिटर्निंग अधिकारी ने दिलवाई पद और गोपनीयता की शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापर में भाजपा के 12 पार्षदों ने ली शपथ:रिटर्निंग अधिकारी ने दिलवाई पद और गोपनीयता की शपथ

छापर में भाजपा के 12 पार्षदों ने ली शपथ:रिटर्निंग अधिकारी ने दिलवाई पद और गोपनीयता की शपथ

छापर : छापर में निकाय चुनाव में जीते भाजपा प्रत्याशियों ने मंगलवार को पालिका में अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने अपने सदस्यता प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए। रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने सभी नए चुने गए पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इन पार्षदों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी सौंपे।

चुनाव के बाद इन 12 भाजपा प्रत्याशियों को एक गुप्त जगह पर बाड़ाबंदी में रखा गया था। उन्हें एक खास वाहन से एक साथ लाया गया। बारी-बारी से उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र दिए गए और शपथ दिलवाई गई।

सदस्यता प्रमाण पत्र और शपथ के बाद इन 12 पार्षदों को फिर से बाड़ाबंदी में ले जाया गया। इस मौके पर वार्ड नंबर 2 से नारायण सिंह यादव, वार्ड नंबर 3 से ममता, वार्ड नंबर 4 से ज्योति फूलभाटी, वार्ड नंबर 5 से रामकन्या, वार्ड नंबर 6 से प्रिया दुधोड़िया, वार्ड नंबर 9 से श्रवण कुमार माली ने शपथ ली। इसी के साथ वार्ड नंबर 12 से मोनिका, वार्ड नंबर 13 से प्रेमसुखी, वार्ड नंबर 16 से इंद्रा, वार्ड नंबर 17 से अमरचंद मेघवाल, वार्ड नंबर 21 से सपना स्वामी और वार्ड नंबर 25 से सूर्यप्रकाश ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Related Articles