खेतड़ीनगर में हिंदी पखवाड़े का हुआ शुभारंभ:केसीसी कार्यपालक निदेशक बोले- हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान की आत्मा
खेतड़ीनगर में हिंदी पखवाड़े का हुआ शुभारंभ:केसीसी कार्यपालक निदेशक बोले- हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान की आत्मा
खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर में केसीसी प्रशासन भवन में सोमवार को हिंदी पखवाड़े की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तम दास बोहरा रहे। उन्होंने हिंदी को संस्कृति और पहचान की आत्मा बताते हुए राजभाषा के अधिक से अधिक प्रयोग पर जोर दिया।
पुरुषोत्तम दास बोले- राजभाषा का प्रयोग औपचारिकता तक सीमित न रहे
मुख्य अतिथि बोहरा ने कहा कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और पहचान की आत्मा है। हिंदी पखवाड़े जैसे आयोजन हमें अपनी भाषा के प्रति गर्व और सम्मान से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि राजभाषा का प्रयोग केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे कामकाज और दैनिक व्यवहार का अहम हिस्सा बनाना चाहिए।
अधिकारियों ने पढ़े केंद्रीय मंत्रियों और सीएमडी के संदेश
कार्यक्रम के दौरान उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) विपिन शर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह का संदेश पढ़कर सुनाया। महाप्रबंधक (विद्युत) एस. गुहा ने खान एवं कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी का संदेश पढ़ा। वहीं वीबी गुप्ता ने खान एवं कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद दुबे और महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा ने एचसीएल सीएमडी अनुपम मिश्रा का संदेश पढ़कर सुनाया।
निबंध, वाद-विवाद और काव्य पाठ प्रतियोगिताएं होंगी
कार्यक्रम की आयोजक एवं हिंदी प्रभारी सहायक प्रबंधक (राजभाषा) मोनिका ने हिंदी पखवाड़े की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और काव्य पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हिंदी पखवाड़े का समापन 29 सितंबर को होगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा, महाप्रबंधक (विद्युत) एस. गुहा, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) विपिन शर्मा, मयुख चटर्जी, मनीष गवई और जयंत मुखोपाध्याय सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा वीबी गुप्ता, मोहम्मद उस्मान, कमलेश कुमार, अभिषेक पारीक, नागेश राजपुरोहित, देवेंद्र वर्मा, राजेश डाढेल, सुनील कटेवा, हसरत हुसैन, मुन्नालाल जैदिया, संतोष बारीक, आनंद पांडे, ललित मोहन जोशी, ऋचा भटनागर, जगदीश जोशी, घनश्याम, हरीचरण, प्रिया दीक्षित और सुधा शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372629


