सिंघाना में बाबा श्याम की निशान यात्रा निकली:पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ, आज रात होगी भजन संध्या
सिंघाना में बाबा श्याम की निशान यात्रा निकली:पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ, आज रात होगी भजन संध्या
सिंघाना : सिंघाना कस्बे में सोमवार को बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नयावाला कुआं स्थित श्याम मंदिर परिसर से शुरू हुई। इसमें श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम के निशान लेकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान बाबा श्याम के जयकारों से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। निशान यात्रा श्याम मंदिर से रवाना होकर बाइपास सर्किल, चिड़ावा बाइपास, हरिदास मार्केट, मुख्य बाजार और पुलिस थाने सहित कई रास्तों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
रास्ते में ग्रामीणों और कस्बेवासियों ने श्रद्धालुओं और निशान यात्रा का फूलों की बारिश कर स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पानी और दूसरी व्यवस्थाएं भी की गई थीं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमते दिखे। युवाओं और महिलाओं ने भी उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। इस मौके पर मंदिर पुजारी श्याम सैनी, हरिराम सैनी, नरेश कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार, दिव्यांश सिंह, बृजेश कुमार, ओमप्रकाश, कमला देवी, सुनीता, किरण, बाला देवी, रोशनी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2372625


