रतननगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन:जीण माता क्लब जीलो ने जीता फाइनल, 21,000 रुपए पुरस्कार राशि मिली
रतननगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन:जीण माता क्लब जीलो ने जीता फाइनल, 21,000 रुपए पुरस्कार राशि मिली
पाटन : पाटन क्षेत्र के रतननगर में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। इस टूर्नामेंट का आयोजन बालाजी क्रिकेट क्लब ने किया था। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीण माता क्रिकेट क्लब जीलो और रतननगर टीम के बीच खेला गया। जीण माता क्रिकेट क्लब जीलो ने 153 रन बनाए और रतननगर टीम को 15 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम जीण माता क्रिकेट क्लब जीलो को 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उपविजेता रतननगर टीम को 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। समापन समारोह में विश्व हिंदू परिषद सीकर के जिलाध्यक्ष मनोज बंशिया, कृष्ण सिराधना और मनीष सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर नरेश शर्मा, महेश भेड़ी, श्रीराम शर्मा, बनवारी लाल सैनी, कालूराम सोनी, सुभाष गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, सुनील सैनी, कृष्ण सैनी, राजवीर यादव, सूर्या राजपूत, जितेंद्र सैनी और केदार सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2349381

