सीकर-गोविंदगढ़ बॉर्डर पर किसानों का ट्रैक्टर-ट्रॉली कूच स्थगित:प्रशासन से बातचीत के बाद फैसला, 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सचिवालय रवाना
सीकर-गोविंदगढ़ बॉर्डर पर किसानों का ट्रैक्टर-ट्रॉली कूच स्थगित:प्रशासन से बातचीत के बाद फैसला, 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सचिवालय रवाना
गोविंदगढ़ : गोविंदगढ़ में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सीकर-गोविंदगढ़ बॉर्डर पहुंचे किसानों का कूच फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बॉर्डर पर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।
किसानों और प्रशासन के बीच मौके पर बातचीत हुई। किसान सचिवालय से अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे। इसके बाद चौमूं तहसीलदार डॉ. विजयपाल विश्नोई ने किसानों से समझाइश की और उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान सचिवालय में अधिकारियों से वार्ता के लिए तैयार हो गए।
सांसद अमराराम के नेतृत्व में 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना
जयपुर जिला कलेक्टर की पहल के बाद प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता का रास्ता खुला। अब सीकर सांसद अमराराम के नेतृत्व में 7 सदस्यीय किसान प्रतिनिधिमंडल सचिवालय रवाना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल परिवहन आयुक्त से किसानों की मांगों को लेकर बातचीत करेगा। वार्ता के दौरान मांगों पर सहमति बनने की उम्मीद है। बातचीत के नतीजे के आधार पर किसानों के अगले कदम को लेकर फैसला होगा।
फास्टैग हटाने और वजन पास की सीमा बढ़ाने की मांग
किसानों की प्रमुख मांगों में ट्रैक्टरों से फास्टैग हटाना शामिल है। इसके अलावा ट्रैक्टरों के वजन पास की सीमा को 2.5 टन से बढ़ाकर 6 टन करने की मांग की जा रही है। किसानों का आरोप है कि परिवहन और खनन विभाग की ओर से ट्रैक्टर संचालकों को बेवजह परेशान किया जाता है। उन्होंने विभागीय कार्रवाई से राहत देने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी है। किसानों ने इन मांगों के अलावा अन्य समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा है।
बॉर्डर पर पुलिस-प्रशासन की तैनाती
किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली कूच को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे। किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के दौरान अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर स्थिति को संभाला।
मौके पर रीगस एसपी दीपक गर्ग, खाटूश्यामजी डिप्टी राजेश जांगिड़, गोविंदगढ़ डिप्टी शिवा शर्मा और गोविंदगढ़ थानाधिकारी विनोद सांखला सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।
फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का कूच स्थगित है। अब सभी की नजर सचिवालय में होने वाली वार्ता पर है। किसानों की मांगों पर सरकार और प्रशासन का क्या रुख रहता है, इसी के आधार पर आंदोलन की आगे की दिशा तय होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2349525

