[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चुनाव नामांकन का आज आखिरी दिन:45 प्रत्याशियों ने भरे 61 पर्चे, 17 वार्ड अभी खाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चुनाव नामांकन का आज आखिरी दिन:45 प्रत्याशियों ने भरे 61 पर्चे, 17 वार्ड अभी खाली

लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चुनाव नामांकन का आज आखिरी दिन:45 प्रत्याशियों ने भरे 61 पर्चे, 17 वार्ड अभी खाली

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चुनाव के लिए अंतिम दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। अब तक 45 प्रत्याशियों ने कुल 61 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें कांग्रेस के 14, भाजपा के 15, आरएलपी के 2 और 30 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।

नगरपालिका के कुल 45 वार्डों में से 28 वार्डों में नामांकन दाखिल हो चुके हैं, जबकि 17 वार्डों में अभी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को 6 प्रत्याशियों ने कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इसके बाद शनिवार को 39 प्रत्याशियों ने 54 नामांकन पत्र जमा किए। इस तरह शनिवार तक कुल 45 प्रत्याशियों की ओर से 61 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके थे।

ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन केंद्र पहुंच रहे प्रत्याशी

नामांकन को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ढोल-नगाड़ों के साथ रैली और पैदल मार्च करते हुए नामांकन केंद्र पहुंच रहे हैं। रास्ते में समर्थकों की ओर से प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। वहीं नामांकन केंद्र के बाहर समर्थक अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles