बेकाबू ट्रेलर दुकान में घुसा,दुकानदार के दोनों पैर टूटे:ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी, 3 घंटे जाम लगा; ड्राइवर पकड़ा गया
बेकाबू ट्रेलर दुकान में घुसा,दुकानदार के दोनों पैर टूटे:ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी, 3 घंटे जाम लगा; ड्राइवर पकड़ा गया
नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर में शनिवार को एक बेकाबू ट्रेलर ने फर्नीचर की दुकान के पास लकड़ी का काम कर रहे प्रकाश सैनी (35) को टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए। ट्रेलर ने पास खड़े एक ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर के बाद ट्रेलर बीच सड़क पर 90 डिग्री के कोण पर खड़ा हो गया, जिससे मुख्य मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। स्कूली बच्चों, यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। छोटे वाहनों को सालावाली की ओर से निकाला गया।

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रेलर हटवाया, जिसके बाद यातायात शुरू हो सका। घायल प्रकाश सैनी को जिला अस्पताल नीमकाथाना ले जाया गया। ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तेज गति और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया गया। ग्रामीणों ने सड़क पर अतिक्रमण से रास्ता तंग होने, आए दिन जाम और हादसों की शिकायत की। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456592