[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एडीजीपी ने चूरू पुलिस के काम को सराहा:अपराध गोष्ठी में संगठित अपराध, नशे और साइबर ठगी पर कार्रवाई को अहम बताया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एडीजीपी ने चूरू पुलिस के काम को सराहा:अपराध गोष्ठी में संगठित अपराध, नशे और साइबर ठगी पर कार्रवाई को अहम बताया

एडीजीपी ने चूरू पुलिस के काम को सराहा:अपराध गोष्ठी में संगठित अपराध, नशे और साइबर ठगी पर कार्रवाई को अहम बताया

चूरू : चूरू पुलिस ने संगठित अपराध, नशे के कारोबार और साइबर ठगी के मामलों में अच्छा काम किया है। इन प्रयासों के कारण जिला इन मामलों में प्रदेश में सबसे आगे रहा है। यह बात एडीजीपी बीजू जॉर्ज जोसफ ने पुलिस लाइन सभागार में हुई अपराध गोष्ठी में कही।

उन्होंने पुलिस के काम की समीक्षा कर अपराध रोकने के प्रयासों की तारीफ की। एडीजीपी ने बताया कि एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर पुलिस ने एनडीपीएस और साइबर ठगी के मामलों में प्रभावी कदम उठाए हैं। गैंगवार और संगठित अपराध पर भी पुलिस ने सक्रियता से काम किया है।

अपराधियों पर लगातार कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। एडीजीपी ने कहा कि अपराध रोकने के साथ लोगों का पुलिस पर भरोसा बनाए रखना भी जरूरी है। गोष्ठी में एसपी निश्चय प्रसाद एम, एएसपी सुनील कुमार, एएसपी डॉ. कृष्णा सामोरिया और डीएसपी गजेंद्र सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker