[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर जालियां टूटीं:दुकानदार बोले-कई बार चैंबर में गिरे वाहन, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर जालियां टूटीं:दुकानदार बोले-कई बार चैंबर में गिरे वाहन, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर जालियां टूटीं:दुकानदार बोले-कई बार चैंबर में गिरे वाहन, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

सरदारशहर : सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर पानी निकासी के नालों की लोहे की जालियां टूटने से लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि कई बार वाहन टूटे चैंबरों में गिर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

कच्चा बस स्टैंड क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में नालों की टूटी जालियों के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। बाजार में आने वाले लोगों को सावधानी से निकलना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

मार्केट के दुकानदार दीपाराम कुल्हड़िया ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से टूटी जालियों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।

सभापति बोलीं- जल्द करवाएंगे मरम्मत

नगर परिषद सभापति अनिता टाक ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कच्चा बस स्टैंड सहित क्षेत्र में जहां भी जालियां टूटी हुई हैं, उन्हें जल्द ठीक करवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker