नवां गांव स्कूल में मॉक पोल से मतदान प्रक्रिया सीखी:विद्यार्थियों को मतदाता सूची सत्यापन से मतगणना तक की जानकारी दी
नवां गांव स्कूल में मॉक पोल से मतदान प्रक्रिया सीखी:विद्यार्थियों को मतदाता सूची सत्यापन से मतगणना तक की जानकारी दी
सादुलपुर : सादुलपुर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नवां में शनिवार को मॉक पोल हुआ। SVEEP कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य सविता बाजिया के मार्गदर्शन में यह गतिविधि हुई।
मॉडल मतदान केंद्र बनाया
स्कूल में मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया। इसमें विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जांचने, मतपत्र लेने, गोपनीय वोट डालने और मतपेटी में मतपत्र डालने का तरीका समझाया गया। मतगणना प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने मॉक पोल में उत्साह से भाग लिया। मतदान जागरूकता के नारे, स्लोगन, पोस्टर और काल्पनिक चुनाव चिह्नों का इस्तेमाल हुआ। वोटिंग के बाद मतपत्रों की गिनती कर परिणाम भी तैयार किया गया।
निष्पक्ष मतदान और जागरूक नागरिक बनने की सीख दी
SVEEP प्रभारी विजय बाडेटिया और जगदीप ने कार्यक्रम का समन्वय किया। मीडिया प्रभारी संदीप, वरिष्ठ अध्यापक प्रभु राम, शारीरिक शिक्षक बलवीर सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। विद्यार्थियों को निष्पक्ष मतदान और जागरूक नागरिक बनने की सीख दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456342


