[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद:दुकानदार और वकील को थाने ले गई पुलिस, सभापति से बातचीत के बाद धरना खत्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद:दुकानदार और वकील को थाने ले गई पुलिस, सभापति से बातचीत के बाद धरना खत्म

चूरू में अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद:दुकानदार और वकील को थाने ले गई पुलिस, सभापति से बातचीत के बाद धरना खत्म

चूरू : चूरू में शुक्रवार को नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गढ़ चौराहे के पास ज्वैलर्स की दुकान के आगे नाली पर बनी पट्टी और सीढ़ियां हटाने को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार ने दुकान के पट्टे के कागजात दिखाकर कार्रवाई पर आपत्ति जताई, वहीं विवाद बढ़ने पर पुलिस दुकानदार और एक वकील को कोतवाली थाने ले गई।

नगर परिषद की टीम ने जेसीबी से नाली की पट्टी और सीढ़ियों का निचला हिस्सा हटा दिया। घटना के विरोध में वकीलों और दुकानदार ने प्रदर्शन किया। बाद में नगर परिषद सभापति विनय गोयनका की समझाइश और बातचीत के बाद वकीलों ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद परिषद की टीम ने दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

नाली की पट्टी और सीढ़ियां हटाने पर हुआ विवाद

नगर परिषद ने शुक्रवार को सफेद घंटाघर से गढ़ चौराहे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान गढ़ चौराहे के पास एक ज्वैलर्स की दुकान के आगे नाली पर बनी पट्टी और सीढ़ियों को हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस दुकानदार और वकील को कोतवाली थाने ले गई। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने जेसीबी की मदद से नाली की पट्टी और सीढ़ियों का निचला हिस्सा हटा दिया।

पट्टे के कागजात दिखाकर कार्रवाई पर जताई आपत्ति

कार्रवाई के विरोध में वकीलों और दुकानदार ने प्रदर्शन किया। दुकानदार ने दुकान के पट्टे के कागजात दिखाते हुए कहा कि संबंधित जगह पट्टे में शामिल है। उन्होंने इसी आधार पर नगर परिषद की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। पुलिस ने दुकानदार को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे दुकान के आगे ही बैठ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस उन्हें फिर थाने ले गई। कुछ देर बाद पुलिस ने दुकानदार और वकील को छोड़ दिया।

सभापति की समझाइश के बाद धरना समाप्त

मामले की सूचना मिलने पर नगर परिषद सभापति विनय गोयनका गढ़ चौराहे पहुंचे। उन्होंने वकीलों और दुकानदार के परिजनों से बातचीत कर उनकी बात सुनी। सभापति ने बताया कि अतिक्रमण अभियान के तहत गढ़ चौराहे से सुभाष चौक तक नालियों की सफाई करवाई जाएगी। इसके बाद नालियों पर लोहे की जालियां लगाई जाएंगी, ताकि सफाई में परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

सभापति के साथ वार्ता के बाद वकीलों ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने दोबारा अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। विवाद के चलते गढ़ चौराहे पर कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। कार्रवाई के दौरान एईएन सुनील सोनी, शहर कोतवाल गौरव खिड़िया सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker