हरदयाल स्कूल में कन्या पूजन, बालिकाओं को कराया भोजन
हरदयाल स्कूल में कन्या पूजन, बालिकाओं को कराया भोजन
सीकर : बजाज सर्किल स्थित श्री हरदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में कन्याओं को सम्मानपूर्वक आसन पर बैठाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और उन्हें भोजन कराया गया। आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति में कन्या पूजन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया।
इस दौरान बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में बालिका सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456489

