[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायतीराज चुनाव को लेकर बुहाना में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पंचायतीराज चुनाव को लेकर बुहाना में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

पंचायतीराज चुनाव को लेकर बुहाना में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बुहाना : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए शनिवार को बुहाना कस्बे और थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और बुहाना वृत्ताधिकारी मंजू चौहान के पर्यवेक्षण में फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाधिकारी राममनोहर के नेतृत्व में थाना पुलिस और क्यूआरटी प्रभारी मोहनलाल (हेड कांस्टेबल नंबर 93) सहित करीब 25 जवानों ने इसमें भाग लिया।

पुलिस ने क्षेत्र में मार्च कर शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया। चुनाव के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने और मतदाताओं को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker