[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

18 से 20 वर्ष के युवाओं का शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण कराने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

18 से 20 वर्ष के युवाओं का शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण कराने के निर्देश

18 से 20 वर्ष के युवाओं का शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण कराने के निर्देश

सीकर : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विधानसभा क्षेत्र सीकर में पर्यवेक्षकों और बूथ स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र युवाओं का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि पात्रता पूरी करने के बावजूद जिन युवाओं के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़े हैं, उनकी पहचान कर प्राथमिकता से पंजीकरण कराया जाए। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर पात्र युवाओं की जानकारी जुटाने, घर-घर संपर्क करने और उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने पर्यवेक्षकों और बूथ स्तरीय अधिकारियों को अपने क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का बारीकी से अवलोकन करने तथा पात्र युवाओं को नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने को कहा। पंजीकरण कार्य की नियमित समीक्षा करने और आपसी समन्वय से निर्धारित लक्ष्य हासिल करने पर भी जोर दिया गया।

सुभाष चंद्र ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी जरूरी है। कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनिरुद्ध देव पाण्डेय और हेमेन्द्र कुमार मीणा सहित समस्त पर्यवेक्षक एवं बूथ स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker