नीमकाथाना में थार से देशी कट्टा बरामद:पुलिस को देखते ही बदमाश भागे, गाड़ी और हथियार जब्त
नीमकाथाना में थार से देशी कट्टा बरामद:पुलिस को देखते ही बदमाश भागे, गाड़ी और हथियार जब्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक थार गाड़ी से देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस को देखकर थार में सवार 4-5 युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने थार और हथियार को जब्त कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
डीएसपी सुशील मान ने बताया कि 30 अगस्त की रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मी वीरेंद्र कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना थी कि हीरानगर रोड पर हाईटेंशन लाइन के नीचे एक थार गाड़ी खड़ी है और उसमें कुछ युवकों के पास अवैध हथियार हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां थार गाड़ी खड़ी मिली। पुलिस को देखते ही उसमें सवार 4-5 युवक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
गाड़ी की तलाशी में मिला देशी कट्टा
पुलिस ने थार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में 5 लकड़ियां मिलीं। इसके बाद कार के फाटक की पॉकेट की जांच की गई तो उसमें लोहे का देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार हथियार के संबंध में कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने थार गाड़ी और देशी कट्टे को जब्त कर लिया।
आर्म्स एक्ट में केस, आरोपियों की तलाश
पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरार युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार किसका था और फरार युवक इसे लेकर वहां किस उद्देश्य से पहुंचे थे।
एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत (आईपीएस) के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना लोकेश मीणा और वृत्ताधिकारी सुशील मान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348954
