रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर:ड्राइवर गंभीर घायल; NH-52 पर बिखरी ईंटें, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर:ड्राइवर गंभीर घायल; NH-52 पर बिखरी ईंटें, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
रानोली : रानोली में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर भधाला की ढाणी के पास रोडवेज स्लीपर बस और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर में बैठे एक मजदूर को हल्की चोटें आईं।
पुलिस ने बताया कि बस सीकर से जयपुर जा रही थी। तभी बस ने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह खराब हो गया और ट्रॉली में रखी ईंटें सड़क पर बिखर गईं।

हादसे की खबर मिलते ही एनएचएआई हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए पलसाना सीएचसी ले जाया गया। ट्रैक्टर ड्राइवर को फर्स्ट एड के बाद हालत गंभीर होने पर सीकर रेफर कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2455967
