सीकर में बेटे के साथ 30 साल की महिला गायब:मोबाइल भी बंद, किराए के मकान में रहती थी;कॉलेज गई युवती भी वापस नहीं लौटी
सीकर में बेटे के साथ 30 साल की महिला गायब:मोबाइल भी बंद, किराए के मकान में रहती थी;कॉलेज गई युवती भी वापस नहीं लौटी
सीकर : सीकर में किराए के मकान में रहने वाली 30 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। वहीं कॉलेज जाने के लिए निकली 20 साल की युवती भी लापता है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी पत्नि बेटे की पढ़ाई के चक्कर में किराए के मकान में सीकर रहती थी। 7 अक्टूबर को वह बिना बताए बेटे को साथ लेकर कहीं पर चली गई। 14 अक्टूबर को जब वह अपनी पत्नी और बच्चे से मिलने के लिए आया तब उसे पता चला कि बेटे और पत्नी कहीं पर चले गए हैं और उनका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
वहीं 20 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके चाचा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 14 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे उनकी भतीजी घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। लेकिन कॉलेज टाइम पूरा होने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। जब मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया तो स्विच ऑफ आ रहा था। परिवार ने एक युवक पर शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2455968

