मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत:दूध लेने जा रही थी, कंचनपुर फाटक के पास हुआ हादसा
मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत:दूध लेने जा रही थी, कंचनपुर फाटक के पास हुआ हादसा
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के कंचनपुर फाटक संख्या 92 के पास डीएफसी ट्रैक पर शनिवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला सीता देवी (38) हरदाकावाली तन कंचनपुर की रहने वाली थीं। परिजनों ने बताया- सीता देवी शनिवार सुबह करीब 6 बजे दूध लेने घर से निकली थी। रेलवे लाइन पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी जान चली गई।
मृतका के पति महेंद्र माटोलिया मजदूरी करते हैं। परिवार में उनका एक बेटा दीपक और बेटी पायल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को श्रीमाधोपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया। हेड कॉन्स्टेबल धूड़ाराम ने बताया- परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2455961
