श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विराट महोत्सव के पोस्टर का विमोचन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विराट महोत्सव के पोस्टर का विमोचन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गणेश मंदिर में छोटे गोपीनाथ जी मंदिर की ओर से आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विराट महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश जी के चरणों में आमंत्रण पत्र भी अर्पित किया गया।
छोटे गोपीनाथ जी मंदिर के पुजारी शेखर शर्मा ने बताया कि 3 सितंबर को शाम सवा छह बजे से धार्मिक नृत्य, नाटक एवं झांकी तथा रात सवा दस बजे दही हांडी उत्सव का आयोजन होगा। वहीं 4 सितंबर को सुबह सवा सात बजे दिव्य अभिषेक, दोपहर सवा बारह बजे जन्माष्टमी कथा, सवा तीन बजे महिला कीर्तन, रात सवा आठ बजे भजन अमृतवर्षा और रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं आतिशबाजी होगी। जन्मोत्सव के बाद फूल बंगला झांकी एवं 51 दीपकों से महाआरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
पोस्टर विमोचन के दौरान गणेश मंदिर के पुजारी सुरेंद्र शर्मा, बंटी शर्मा, ओम सराफ, रामस्वरूप, रिद्धकरण बसोतिया, मुकेश टेलर, मुकेश शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। पुजारी शेखर शर्मा ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2337548


