वार्ड बदलने और नाम काटने पर एसडीएम ऑफिस पहुंचे ग्रामीण:सादे कागज पर साइन करवाने का आरोप, प्रशासन से जांच की मांग
वार्ड बदलने और नाम काटने पर एसडीएम ऑफिस पहुंचे ग्रामीण:सादे कागज पर साइन करवाने का आरोप, प्रशासन से जांच की मांग
झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की बगड़ नगरपालिका में मतदाता सूची से नाम हटाने और वार्ड बदलने के मामले को लेकर ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित जांच और पूरी जानकारी दिए उनके नाम मतदाता सूची से हटाने और वार्ड बदलने की कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि अधिकारी सुबह ढाणियों में पहुंचे और लोगों से सादे कागजों व नोटिसों पर हस्ताक्षर करवा लिए।
एक महिला ग्रामीण ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने वार्ड नंबर-4 में नाम बनाए रखने के लिए हस्ताक्षर करने की बात कहकर उनसे दस्तावेजों पर साइन करवाए। बाद में पता चला कि नोटिस में वार्ड नंबर-4 का स्थायी निवासी नहीं होने और मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया का उल्लेख था।
वार्ड-4 निवासी सुरेश सैनी ने बताया कि वे कई सालों से इसी क्षेत्र में रह रहे हैं। इसके बावजूद उनके परिवार का नाम वार्ड नंबर-3 में जोड़ने की बात कही जा रही है। उन्होंने प्रशासन से परिवार के नाम वार्ड नंबर-4 में ही रखने की मांग की।
नोटिस में नाम हटाने पर विचार का उल्लेख
ग्रामीणों को जारी नोटिस राजस्थान नगरपालिका निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण आदेश, 1974 के आदेश 17(ए) के तहत दिए गए हैं। नोटिस में संबंधित व्यक्ति के वार्ड नंबर-4 में स्थायी रूप से निवास नहीं करने का उल्लेख करते हुए मतदाता सूची से नाम हटाने पर विचार की बात कही गई है। संबंधित लोगों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
रघुवीर पुत्र स्वर्गीय महावीर प्रसाद ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि सांवतराम की ढाणी के कई परिवार सालों से वार्ड नंबर-4 में रह रहे हैं। उन्होंने रघुवीर, सुमित्रा, सुभाष, प्रियंका और प्रेम कुमार सहित अन्य परिवारों के नाम वार्ड नंबर-4 में यथावत रखने की मांग की है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और वार्ड बदलने या मतदाता सूची से नाम हटाने की कार्रवाई से पहले लोगों को पूरी जानकारी देने की मांग की है।
SDM बोले- मामले की जांच करवा रहे हैं
इस मामले में SDM रामकरण सिंह बगड़ ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। आज वार्ड के लोग आए थे, शिकायत दी है। मामले की जांच करवा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2333477


