बुहाना में पुलिस का फ्लैग मार्च:बुहाना थाने से शुरू होकर कलवा मोड़ और तहसील तिराहा तक निकाला; शांति व्यवस्था का संदेश
बुहाना में पुलिस का फ्लैग मार्च:बुहाना थाने से शुरू होकर कलवा मोड़ और तहसील तिराहा तक निकाला; शांति व्यवस्था का संदेश
बुहाना : आगामी चुनावों को लेकर बुहाना में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएसपी मंजू चौहान ने इस मार्च का नेतृत्व किया, जिसमें सीआई राम मनोहर सहित बुहाना थाने और पुलिस लाइन का जाब्ता शामिल था।
यह फ्लैग मार्च बुहाना थाने से शुरू होकर कलवा मोड़ और तहसील तिराहा तक निकाला गया। पुलिस बल सतनाली रोड पर कैंटीन तक और बुहाना कस्बे की ओर भी मार्च करते हुए गुजरा, जिससे पूरे मार्ग पर पुलिस की मौजूदगी स्पष्ट हुई।
डीएसपी मंजू चौहान ने इस दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अवांछित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2333366


