पलसाना नगरपालिका चुनाव: प्रशासन ने राजनीतिक दलों को प्रक्रिया समझाई:31 अगस्त तक नामांकन, 9 सितंबर को मतदान; बिना अनुमति रैली-सभा नहीं
पलसाना नगरपालिका चुनाव: प्रशासन ने राजनीतिक दलों को प्रक्रिया समझाई:31 अगस्त तक नामांकन, 9 सितंबर को मतदान; बिना अनुमति रैली-सभा नहीं
पलसाना : पलसाना नगरपालिका चुनाव को लेकर शुक्रवार को नगरपालिका सभागार में प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया, नामांकन, चुनाव प्रचार, आचार संहिता और प्रत्याशियों के चुनावी खर्च से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों से चुनाव नियमों का पालन करने की अपील की।
31 अगस्त तक जमा होंगे नामांकन
निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि पलसाना नगरपालिका चुनाव के लिए 27 अगस्त को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को होगी, जबकि प्रत्याशी 3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को होगा और 14 सितंबर को मतगणना की जाएगी।
रैली-जुलूस के लिए लेनी होगी अनुमति
बैठक में चुनाव प्रचार से जुड़े नियमों की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि रैली, जुलूस और सार्वजनिक सभाओं के आयोजन के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए भी अनुमति जरूरी होगी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। प्रचार सामग्री पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम-पता सहित आवश्यक विवरण अंकित करना अनिवार्य होगा।
20 वार्डों में होगा चुनाव, अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित
पलसाना नगरपालिका में कुल 20 वार्डों के लिए चुनाव होंगे। नगरपालिका अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है। बैठक में निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी, नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया, रानोली थानाधिकारी रामलाल सहित प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325705


