[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीणमाता में 3 लाख उधार देने के बाद बढ़ाया ब्याज:10 रुपए सैकड़ा किया, नहीं देने पर बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जीणमाताटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जीणमाता में 3 लाख उधार देने के बाद बढ़ाया ब्याज:10 रुपए सैकड़ा किया, नहीं देने पर बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

जीणमाता में 3 लाख उधार देने के बाद बढ़ाया ब्याज:10 रुपए सैकड़ा किया, नहीं देने पर बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

जीणमाता : जीणमाता में एक व्यक्ति को 3 लाख रुपये उधार देने के बाद ब्याज दर बढ़ाकर 10 रुपये प्रति सैकड़ा करने और ब्याज न देने पर बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। राड़ की ढाणी तन मुंडियावास निवासी 22 वर्षीय रतनलाल पुत्र मंगलाराम बावरी ने राजू बावरिया और उसकी पत्नी परमेश्वरी देवी के खिलाफ जीणमाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवादी रतनलाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान राजू बावरिया और परमेश्वरी देवी से थी। उसने जरूरत के चलते दोनों को करीब 3 लाख रुपये उधार दिए थे। उस समय 2 रुपये प्रति सैकड़ा की दर से ब्याज तय हुआ था। हालांकि, कुछ समय बाद आरोपियों ने ब्याज की दर बढ़ाकर 10 रुपये प्रति सैकड़ा कर दी और इसी हिसाब से रकम मांगने लगे।

आरोप है कि जब रतनलाल ब्याज की बढ़ी हुई रकम नहीं दे पाया, तो आरोपी उसके घर आने लगे। राजू बावरिया कथित तौर पर बंदूक लेकर घर आता और 10 रुपये प्रति सैकड़ा की दर से ब्याज वसूलने का दबाव बनाता था। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकियां दी गईं, साथ ही परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई।

रतनलाल ने 5 अगस्त को जीणमाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्रवाई न होने पर उसने 6 अगस्त को एसपी सीकर को भी शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 308(5), 351(2), 351(3) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह को सौंपी गई है।

Related Articles