[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘ओबीसी-रिजर्वेशन पर जो भाजपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे,वे अपवाद’:सतीश पूनिया बोले- पंजाब में बीजेपी कार्यकर्ता मजबूत; अकाली दल से गठबंधन का फैसला आलाकमान करेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

‘ओबीसी-रिजर्वेशन पर जो भाजपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे,वे अपवाद’:सतीश पूनिया बोले- पंजाब में बीजेपी कार्यकर्ता मजबूत; अकाली दल से गठबंधन का फैसला आलाकमान करेगा

'ओबीसी-रिजर्वेशन पर जो भाजपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे,वे अपवाद':सतीश पूनिया बोले- पंजाब में बीजेपी कार्यकर्ता मजबूत; अकाली दल से गठबंधन का फैसला आलाकमान करेगा

सीकर : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया शुक्रवार को सीकर आए। उन्होंने कहा- ओबीसी रिजर्वेशन को लेकर जो भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं, वो अपवाद हो सकते हैं। ऐसा कुछ है तो उस पर विचार किया जाएगा।

पूनिया ने कहा- शहरों में भाजपा की विचारधारा ज्यादा मजबूत है, ऐसा माना जाता है। शहर में बीजेपी को लगभग हर चुनाव में किसी न किसी रूप में सफलता मिलती है। आगामी निकाय चुनाव में भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय नेतृत्व की पूरी टीम को यहां लगाया है, जो पहली बार अंतिम कार्यकर्ता से संवाद करेगी।

पूनिया ने बताया- पंजाब प्रभारी के तौर पर भाजपा ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब में भाजपा के कार्यकर्ता मजबूत हैं, वहां विधानसभा चुनाव में अकाली दल से गठबंधन के बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी। ये फैसला केंद्र सरकार के स्तर पर होगा।

सतीश पूनिया का स्वागत करते हुए भाजपा पदाधिकारी।
सतीश पूनिया का स्वागत करते हुए भाजपा पदाधिकारी।
सतीश पूनिया को पौधा भी दिया।
सतीश पूनिया को पौधा भी दिया।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।

गुड गवर्नेंस के लिए बीजेपी को करेंगे वोट

सतीश पूनिया ने कहा- पिछले ढाई साल में भजनलाल सरकार ने पेपर लीक, ERCP और यमुना जल समझौते जैसे मामलों को अंजाम तक पहुंचाया है। नगर निकायों में रहने वाले लोग डबल इंजन की सरकार से जुड़ने और गुड गवर्नेंस के लिए वोट करेंगे। पिछली कांग्रेस सरकारों ने नगर निकायों को कमजोर करने का काम किया है।

सतीश पूनिया ने जैन धर्म गुरु वर्तमान सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर खंडेला विधायक सुभाष मील सहित जैनबंधु मौजूद रहे।
सतीश पूनिया ने जैन धर्म गुरु वर्तमान सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर खंडेला विधायक सुभाष मील सहित जैनबंधु मौजूद रहे।

पंजाब में भाजपा कार्यकर्ता मजबूत

सतीश पूनिया पंजाब प्रभारी बनने के बाद पहली बार सीकर पहुंचे। स्थानीय भाजपा जिला ऑफिस में उनका स्वागत-सम्मान किया गया। सीकर पहुंचने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक रतन जलधारी, पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा आदि मौजूद थे। भाजपा के मुख्य संगठन के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने गुलाब का फूल और बड़ी फूलमाला पहनाकर राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया का स्वागत किया।

Related Articles