[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस पुलिस थाने के सामने सर्विस रोड का निर्माण शुरू:भैरूजी मोड़ पर लगा रहता था जाम, 13 साल बाद आमजन को मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस पुलिस थाने के सामने सर्विस रोड का निर्माण शुरू:भैरूजी मोड़ पर लगा रहता था जाम, 13 साल बाद आमजन को मिलेगी राहत

रींगस पुलिस थाने के सामने सर्विस रोड का निर्माण शुरू:भैरूजी मोड़ पर लगा रहता था जाम, 13 साल बाद आमजन को मिलेगी राहत

रींगस : रींगस के भैंरूजी मोड़ स्थित पुलिस थाने के सामने कई सालों से बंद पड़ी सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सर्विस रोड के बनने से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी और भैंरूजी मोड़ पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।

सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। ये रोड पूरी होने के बाद रींगस, श्रीमाधोपुर, खाटूश्यामजी सहित देश भर से आने वाले लाखों वाहन चालकों और यात्रियों को 13 साल से चली आ रही जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। भैंरूजी मोड़ पर दिन-रात अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन और वीआईपी आवागमन के दौरान पुलिस प्रशासन को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

लगभग 13 साल पहले जयपुर से सीकर नेशनल हाईवे नंबर 11 (अब 52) पर फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ था। हालांकि, पुलिस थाने के सामने की यह सर्विस रोड मुआवजे की मांग को लेकर कुछ लोगों द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर में याचिका दायर करने और स्थगन आदेश प्राप्त करने के कारण संचालित नहीं हो पाई थी।

एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया- वर्ष 2019 में रक्षपाल सिंह पुत्र मुरलीराम ने राजस्थान सरकार के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर की डबल बेंच में एक याचिका दायर की थी। इसमें सड़क पर अतिक्रमण के कारण होने वाले सड़क हादसों में निर्दोष लोगों की जान जाने का मुद्दा उठाया गया था।

जज इंदरजीत सिंह और रवि चिरानियां की खंडपीठ ने आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। कोर्ट के इस आदेश पर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार तहसीलदार महेश कुमार ओला ने बिजली, जलदाय सहित अन्य विभागों के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाकर सर्विस रोड को खाली करवाया था।

Related Articles