बाकोटी के मोहन गुर्जर ने 7.32 मीटर छलांग लगाकर बनाया राजस्थान रिकॉर्ड
बाकोटी के मोहन गुर्जर ने 7.32 मीटर छलांग लगाकर बनाया राजस्थान रिकॉर्ड
खेतड़ी : बाकोटी गांव निवासी मोहन गुर्जर ने लंबी कूद में 7.32 मीटर का प्रदर्शन कर राजस्थान रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मोहन की सफलता में पीटीआई धर्मवीर गुर्जर बाकोटी और अनिल माकर बुहाना के मार्गदर्शन का योगदान बताया गया है। मोहन की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय विद्यालय चिवानी, खेतड़ी से हुई।
उपलब्धि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश गुर्जर सहित ग्रामीणों ने मोहन को बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2320184


