शनि मंदिर के पास दुर्गा माता मंदिर का शिलान्यास, उमड़े श्रद्धालु
शनि मंदिर के पास दुर्गा माता मंदिर का शिलान्यास, उमड़े श्रद्धालु
सिंघाना : शनि मंदिर के समीप प्रस्तावित श्री दुर्गा माता मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। निर्माण मित्र मंडल के अध्यक्ष अजय कुमार भोलान ने विधिवत शिलान्यास किया।
शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष विजय पांडे, हरिकिशन प्रधान, जगदीश सरपंच, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता, नवरंग डांगी, समाजसेवी मुकेश सैनी, पिंटू भार्गव अध्यक्ष भार्गव समाज, कृष्ण भार्गव, बाबूलाल भोलान, समाजसेवी मैक्स नायक, राजेश मीणा, किशोरी गोठवाल, राधेश्याम पवार, मदन कुमावत, बाबूलाल कुमावत, अनिल कुमावत, रमेश भोलान, सज्जन कुमार, दिनेश कुमार, बाबूलाल मीणा, विनोद मीणा, विनोद भार्गव, छोटू कुमावत, राजेंद्र कुमावत, सांवरमल शर्मा, मदन खटीक, रामचंद्र बड़गूजर, मानसिंह बड़गूजर, जयकरण पवार एवं ओमप्रकाश पवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि मंदिर निर्माण से क्षेत्र की धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी। श्रद्धालुओं ने मंदिर का निर्माण शीघ्र पूरा होने की कामना की। कार्यक्रम का समापन माता रानी के जयकारों और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2319959


