प्रतापपुरा में सवाई सुंदरदास दौड़ प्रतियोगिता:250 धावकों ने लिया हिस्सा, 45 खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
प्रतापपुरा में सवाई सुंदरदास दौड़ प्रतियोगिता:250 धावकों ने लिया हिस्सा, 45 खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
बबाई : झुंझुनूं जिले की बबाई उपतहसील के गाडराटा पंचायत स्थित प्रतापपुरा गांव में सवाई सुंदरदास दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन किसान महासभा झुंझुनूं के जिला उपाध्यक्ष और खेतड़ी बीसीसी संगठन महासचिव राजेश गाडराटा ने किया। इसमें कुल 45 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में झुंझुनूं के सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे, जबकि सुभाष चंद्र गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। चिचड़ोली के पूर्व सरपंच अमीचंद सिंघल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर, 1600 मीटर, 400 मीटर और 100 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। प्रथम पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये नकद और एक ट्रॉफी दी गई, जबकि द्वितीय पुरस्कार 700 रुपये नकद और ट्रॉफी था। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 500 रुपये नकद और एक ट्रॉफी मिली। इसके अलावा शीर्ष 10 धावकों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
आयोजनकर्ता राजेश गाडराटा ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर तेजाराम, बनवारी लाल चंदेला, जगदीश, मूलचंद चंदेला, रोहितास, नेतराम अध्यापक, हवलदार शिवराम, माडूराम, हरिराम, चेतराम चंदेला, सतवीर खटाणा, किशन, महावीर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314384


