टांई के पीएमश्री विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
टांई के पीएमश्री विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : पीएमश्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा श्री केशरनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टांई में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरि सिंह कुलहरी, सोमनाथ जी महाराज एवं प्रोफेसर प्रभु दयाल जांगिड़ ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में गांव के गणमान्य नागरिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं भामाशाहों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रोफेसर प्रभु दयाल जांगिड़ ने विद्यालय में एक कमरे के निर्माण की घोषणा की। प्रधानाचार्य हरि सिंह कुलहरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा कमरे के निर्माण की घोषणा के लिए प्रोफेसर प्रभु दयाल जांगिड़ का धन्यवाद किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314294


