[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक नरेंद्र बुडानिया पहुंचे जिला अस्पताल, घायल सीताराम का जाना कुशलक्षेप; कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधायक नरेंद्र बुडानिया पहुंचे जिला अस्पताल, घायल सीताराम का जाना कुशलक्षेप; कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विधायक नरेंद्र बुडानिया पहुंचे जिला अस्पताल, घायल सीताराम का जाना कुशलक्षेप; कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजकीय जिला अस्पताल चूरू में तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने पहुंचकर भर्ती घायल सीताराम का हाल-चाल जाना। विधायक ने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से इलाज की प्रगति की जानकारी ली और पीड़ित को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में पीड़ित व उनके परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक नरेंद्र बुडानिया ने राज्य सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।

भ्रष्टाचार और पुलिस कार्रवाई पर बुडानिया का कड़ा रुख
विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कहा, “मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि घायल सीताराम द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण में अविलंब ठोस और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सीताराम ने भ्रष्टाचार के जिन मामलों को उजागर किया था, उन पर भी निष्पक्ष और सख्त जांच होनी चाहिए।”

आगे चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, “यदि इस मामले में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिलती है, तो इस मुद्दे को न केवल विधानसभा में जोर-शोर से उठाया जाएगा, बल्कि सड़क पर उतरकर उग्र विरोध-प्रदर्शन भी किया जाएगा।”

इस दौरान विधायक के साथ महेंद्र चौधरी, प्रधान संजय कस्वां, कांग्रेस नेता जमील चौहान, हर्ष लांबा, सोहेल खान डीके सहित अनेक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पीड़ित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Articles