एनएच-52 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में भिड़ंत, एक युवक गंभीर घायल, बावड़ी स्टैंड पर हादसा, कार सवार हरियाणा के श्रद्धालुओं को आई हल्की चोटें
एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा, करीब 2 किमी लंबा लगा जाम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : एनएच-52 पर बावड़ी स्टैंड के पास बुधवार देर शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार सवार लोगों को भी हल्की चोटें आईं। कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी श्रद्धालु कार से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान आरसीसी डालने के कार्य में लगे करीब 30 मजदूरों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक अचानक ट्रैक्टर को हाईवे पर चढ़ा दिया। इसी दौरान सामने से आ रही कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार के एयरबैग खुल गए। हादसे में कार सवार श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आईं। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम पंचायत की प्रशासक विमला देवी के पति ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम
दुर्घटना के बाद एनएच-52 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो किलोमीटर तक जाम लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने का प्रयास किया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
तीन महीने से अधूरा पड़ा पुलिया निर्माण
स्थानीय लोगों के अनुसार बावड़ी स्टैंड के पास पुलिया निर्माण का कार्य करीब तीन महीने से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क की स्थिति पहले से ही परेशानी का कारण बनी हुई है। ऐसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक हाईवे पर आने और हादसा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। लोगों ने अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने तथा हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309440

