छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर खेतड़ी में अभाविप का प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर खेतड़ी में अभाविप का प्रदर्शन
खेतड़ी : छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की खेतड़ी नगर इकाई ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई और महाविद्यालय प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
अभाविप जिला संयोजक रोहित गुर्जर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। वहीं झुंझुनूं विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना प्रतिनिधि चुनने का लोकतांत्रिक अधिकार मिलना चाहिए। चुनाव बहाली की मांग को लेकर संगठन ने शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन में सचिन कुमार, अमित, संदीप, मयंक, कपिल, सोनू, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309508

