[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में आरओबी के दोनों ओर सर्विस रोड, डिवाइडर और ड्रेनेज का काम शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में आरओबी के दोनों ओर सर्विस रोड, डिवाइडर और ड्रेनेज का काम शुरू

सीकर में आरओबी के दोनों ओर सर्विस रोड, डिवाइडर और ड्रेनेज का काम शुरू

सीकर : नव निर्मित रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर यातायात और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को सर्विस रोड, डिवाइडर एवं ड्रेनेज नाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद्र निठारवाल ने बताया कि दोनों ओर कुल 9.30 मीटर चौड़ाई में निर्माण किया जा रहा है। इसमें 7.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड, 0.30 मीटर चौड़ा डिवाइडर और 1.5 मीटर चौड़ा ड्रेनेज नाला शामिल है।

निर्माण से पहले मौके पर बने चबूतरों सहित अन्य अवरोधों को हटाकर जगह खाली करने का काम शुरू किया गया। इसके साथ ही सर्विस रोड, डिवाइडर और ड्रेनेज नाले का निर्माण भी प्रारंभ कर दिया गया। इससे आरओबी के दोनों ओर यातायात सुगम होने के साथ जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने हाल ही में पीडब्ल्यूडी एवं एवीवीएनएल अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों की पालना में मंगलवार को कार्य शुरू हुआ। इससे पहले दोनों विभागों के अधिकारियों ने मौके का संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related Articles