शक्ति दिवस पर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन की भी हुई जांच
शक्ति दिवस पर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन की भी हुई जांच
सीकर : शक्ति दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, उजीन सिंह का नाडा बेरी में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम रितु मील ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही हीमोग्लोबिन स्तर की भी जांच की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज कमल जाखड़ ने बताया कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर विद्यालय में विशेष ध्यान दिया जाता है और वर्ष में दो बार हीमोग्लोबिन की जांच करवाई जाती है। विद्यार्थियों को आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियां समय पर उपलब्ध करवाने और उनके सेवन की भी निगरानी की जाती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के रसोई बगीचे में उगाई जाने वाली सब्जियां भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाती हैं।
कार्यक्रम प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि विद्यार्थियों को आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियां निर्धारित समय और मात्रा के अनुसार कक्षा अध्यापक की निगरानी में दी जाती हैं। विद्यार्थियों को इनके सेवन से संबंधित आवश्यक निर्देशों की जानकारी भी दी जाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2307743


