[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में ट्यूबवेल के पास कुई धंसी:गणेशजी मंदिर और डीएसपी ऑफिस रोड पर भी सीवरेज चैंबर सड़क से नीचे, लोगों ने की मरम्मत की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में ट्यूबवेल के पास कुई धंसी:गणेशजी मंदिर और डीएसपी ऑफिस रोड पर भी सीवरेज चैंबर सड़क से नीचे, लोगों ने की मरम्मत की मांग

चिड़ावा में ट्यूबवेल के पास कुई धंसी:गणेशजी मंदिर और डीएसपी ऑफिस रोड पर भी सीवरेज चैंबर सड़क से नीचे, लोगों ने की मरम्मत की मांग

चिड़ावा : चिड़ावा शहर की खेतड़ी रोड पर पावर हाउस के पास पानी के ट्यूबवेल के नजदीक कुई धंस गई है, जिससे बड़ा गड्ढा बन गया है। इसके अलावा बिजली विभाग की अंडरग्राउंड लाइन के एक प्वाइंट के पास भी मिट्टी धंसने से गहरा गड्ढा बन गया है। इन गड्ढों की वजह से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

मुख्य मार्ग होने से दिनभर रहती है आवाजाही

यह इलाका शहर का मुख्य मार्ग है, जहां दिनभर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। सड़क धंसने और गड्ढों की वजह से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने इन खतरों को देखते हुए तुरंत मरम्मत की मांग की है।

गणेशजी मंदिर के पास सीवरेज चैंबर भी सड़क से नीचे

शहर में अन्य जगहों पर भी ऐसी ही दिक्कतें सामने आई हैं। गणेशजी मंदिर के पास मुख्य रास्ते पर एक सीवरेज चैंबर सड़क के लेवल से नीचे बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस चैंबर की वजह से कई वाहन चालक असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।

पुराना डीएसपी ऑफिस-विद्यानिकेतन रोड पर तीन चैंबर नीचे

पुराना डीएसपी ऑफिस से विद्यानिकेतन स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर भी तीन सीवरेज चैंबर सड़क के स्तर से काफी नीचे हैं। बारिश के पानी में ये चैंबर अक्सर दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।

पेयजल आपूर्ति पर भी असर की आशंका

ट्यूबवेल के आसपास धंसाव होने से शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभागों से मांग की है कि सड़क धंसने वाली जगहों, अंडरग्राउंड लाइन के पास बने गड्ढों और नीचे बने सीवरेज चैंबर की जल्द मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते काम नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related Articles