[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटी के जन्म पर छापुनियां परिवार में जश्न, डीजे की धुन पर नाचते-गाते घर लाए नन्ही परी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटी के जन्म पर छापुनियां परिवार में जश्न, डीजे की धुन पर नाचते-गाते घर लाए नन्ही परी

गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर की आरवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना, बेटी के जन्म को उत्सव बनाकर दिया बेटा-बेटी की समानता का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित भरतिया अस्पताल में 17 नवंबर को छापुनियां परिवार में बेटी का जन्म हुआ तो खुशियों का माहौल छा गया। नन्ही परी के रूप में घर आई लक्ष्मी का नाम आरवी रखा गया। बेटी के जन्म पर परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहा।

नवजात बच्ची को अस्पताल से गांव धमेरी स्थित घर ले जाने के लिए परिजन डीजे लेकर पहुंचे। परिवार के सदस्य और ग्रामीण डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए बच्ची का स्वागत कर उसे घर लेकर आए। इस दौरान पूरे परिवार और गांव में खुशी की लहर देखने को मिली।

इस खुशी के अवसर पर छापुनियां परिवार ने गौमाता को गुड़ और हरा चारा खिलाया तथा नवजात बच्ची के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बच्ची के पिता राजेश कुमार और माता सोना छापुनियां हैं। दादा-दादी भगवाना राम एवं कमला देवी छापुनियां, नाना-नानी सत्यनारायण एवं ज्याना देवी, ताऊ-ताई जयप्रकाश एवं मंजू छापुनियां तथा भाई सूर्यप्रकाश और विशाल ने नन्ही आरवी के आगमन पर खुशी जताई।

बेटी के जन्म को धूमधाम से मनाकर छापुनियां परिवार ने समाज को बेटा-बेटी की समानता का प्रेरणादायक संदेश दिया। परिवार की इस पहल ने यह संदेश दिया कि बेटियां भी परिवार की खुशियों और गौरव का आधार हैं तथा उन्हें बेटों के समान सम्मान और अवसर मिलने चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet