[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलाखरी में 179 अतिक्रमणकारियों को 30 नवंबर तक कब्जे हटाने का अल्टीमेटम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

कलाखरी में 179 अतिक्रमणकारियों को 30 नवंबर तक कब्जे हटाने का अल्टीमेटम

हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन सख्त, तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर होगी प्रशासनिक कार्रवाई

बुहाना : कलाखरी गांव में सरकारी भूमि पर किए गए 179 अतिक्रमण प्रशासन के निशाने पर हैं। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश की पालना में तहसील प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 30 नवंबर 2026 तक स्वयं कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार बाबूलाल जाट की ओर से 18 नवंबर को जारी नोटिस में ग्राम पंचायत कलाखरी के खसरा नंबर 263 की गैर मुमकिन जोहड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ की ओर से 19 जुलाई 2021 को दिए गए आदेश की पालना में की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जोहड़ भूमि पर किए गए अतिक्रमण स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नोटिस के अनुसार, सभी 179 अतिक्रमणकारियों को 30 नवंबर तक कब्जे हटाने का अवसर दिया गया है। इसके बाद न्यायालय के आदेश की पालना में प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet