सूरजगढ़ में रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी की जयंती मनाई
पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम, दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
सूरजगढ़ : कस्बे में नगरपालिका के पास चोटिया कॉम्प्लेक्स स्थित पूर्व चेयरमैन सुरेश कुमार शर्मा के कार्यालय में गुरुवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई और इंदिरा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने कार्यों और दृढ़ संकल्प से देश के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। उन्होंने उपस्थित लोगों से दोनों महान विभूतियों के विचारों और दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर राजेश जोशी, दिनेश शर्मा, बासुदेव सेन, लक्ष्मण बाकोलिया, धर्मेंद्र कटारिया, दिनेश कटारिया, लोकेश, पिंटू बाकोलिया, दीपक बाकोलिया, बंटी, मुकेश बाकोलिया, सौरव शर्मा, नवीन डिग्रवाल, किशोरी लाल गोगावत और कालूराम चंदेलिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2553088
