[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सफाईकर्मी भर्ती नियमों में बदलाव की मांग,चिड़ावा में प्रदर्शन:संविदा भर्ती रद्द कर नियमित भर्ती शुरू करने की मांग; अनुभव की अनिवार्य शर्त हटाने की भी अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सफाईकर्मी भर्ती नियमों में बदलाव की मांग,चिड़ावा में प्रदर्शन:संविदा भर्ती रद्द कर नियमित भर्ती शुरू करने की मांग; अनुभव की अनिवार्य शर्त हटाने की भी अपील

सफाईकर्मी भर्ती नियमों में बदलाव की मांग,चिड़ावा में प्रदर्शन:संविदा भर्ती रद्द कर नियमित भर्ती शुरू करने की मांग; अनुभव की अनिवार्य शर्त हटाने की भी अपील

चिड़ावा : चिड़ावा में शुक्रवार को राजस्थान वाल्मीकि सफाईकर्मी यूनाइटेड फोरम के बैनर तले सफाई कर्मचारी भर्ती नियमों में संशोधन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। संयोजक सुरेश जेदिया के नेतृत्व में समाज के लोग और महिलाएं उपखंड कार्यालय के बाहर एकत्र हुए।प्रदर्शनकारियों ने स्वायत्त शासन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर संविदा भर्ती प्रक्रिया रद्द कर सीधी और नियमित भर्ती शुरू करने की मांग की।

फोरम ने स्थानीय निकाय विभाग की ओर से संविदा (कंट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स नियम, 2022) के तहत निकाली गई सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को अनुचित बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मौजूदा भर्ती प्रक्रिया से लंबे समय से सफाई कार्य से जुड़े योग्य अभ्यर्थियों को स्थायी रोजगार मिलने में परेशानी हो रही है।

संविदा भर्ती रद्द कर नियमित भर्ती की मांग

फोरम की प्रमुख मांग है कि संविदा के आधार पर निकाली गई भर्ती को तुरंत रद्द किया जाए और सफाई कर्मचारियों की सीधी एवं नियमित भर्ती की जाए। फोरम का तर्क है कि इससे पारंपरिक रूप से सफाई कार्य से जुड़े योग्य सफाई कर्मियों को स्थायी रोजगार का अवसर मिल सकेगा।

अनुभव प्रमाण पत्र की शर्त हटाने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने भर्ती में एक वर्ष के अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्य शर्त को हटाने की भी मांग की। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी व्यवस्था या संबंधित निकाय नहीं होने के कारण वहां के बेरोजगार युवाओं के लिए अनुभव प्रमाण पत्र हासिल करना मुश्किल है।

फोरम ने कहा कि अनुभव की अनिवार्य शर्त के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कई योग्य बेरोजगार युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्वायत्त शासन मंत्री से भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन कर बेरोजगार युवाओं को राहत देने की मांग की।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन के उपरांत, एक प्रतिनिधिमंडल ने चिड़ावा एसडीएम कार्यालय में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संयोजक सुरेश जैदिया, दुर्गाराम, सुनील, गोपी वाल्मीकि, राकेश, विजय, लोकेश, रमेश, दीपक, सेवाराम, रवि, परमेश्वर, लक्ष्मण, मूलचंद, अनुराग, राजेश, राजू, नेतराम, नरेंद्र, केदारमल, दिलीप, दयाशंकर कांगड़ा, अजय जेदिया, विकास, सन्तोष, पवन, संजय, विक्की, मनोज, विक्रम, बबली देवी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles