हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए डॉक्टर्स ने किया ब्लड-डोनेट:अनुश्री फाउंडेशन ने बीडीके ब्लड बैंक में लगाया कैंप
हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए डॉक्टर्स ने किया ब्लड-डोनेट:अनुश्री फाउंडेशन ने बीडीके ब्लड बैंक में लगाया कैंप
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले की हाईरिस्क गर्भवतियों व प्रसूताओं के ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए खून की कमी दूर करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था अनुश्री फाउंडेशन ने शुक्रवार को बीडीके अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया। चिकित्सा विभाग और अनुश्री फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला परिषद के सीईओ परशुराम धानका, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार और बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू ने किया।
इससे पहले अनुश्री फाउंडेशन की निदेशक डॉ. अनुश्री एवं सर्जन डॉ. अमित कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) गर्भवतियों और प्रसूताओं के जीवन की रक्षा के लिए रक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
बीडीके अस्पताल में इनके इलाज के लिए ब्लड की जरूरत रहती है। ऐसे में चिकित्सकों और मेडिकल कार्मिकों द्वारा आगे आकर रक्तदान करना पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ा उदाहरण है। इससे मरीजों का समय पर और बेहतर उपचार हो सकेगा। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा विभाग जरूरतमंदों को निशुल्क और बिना रिप्लेसमेंट के रक्त उपलब्ध कराएगा।
अनुश्री फाउंडेशन से जुड़े चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों द्वारा एचआरपी गर्भवतियों व प्रसूताओं के लिए रक्तदान की यह पहल सराहनीय है। इससे जरूरतमंद महिलाओं को समय पर रक्त मिलने से उपचार में लाभ मिलेगा तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
फाउंडेशन की डॉ. अनुश्री, डॉ. अमित कुमार, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील सैनी, न्यूरो सर्जन डॉ. नरेंद्र खीचड़, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह, विशेषज्ञ डॉ. पूनम मुहाल, डॉ. दिनेश, डॉ. दीपिका, सुनील बुडानिया, मुकेश सेन, शीशराम पूनिया समेत अनुश्री डायग्नोस्टिक सेंटर के नर्सिंगकर्मियों और तकनीकी कार्मिकों ने रक्तदान किया। इस दौरान आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. प्रियंका भास्कर सहित अन्य मौजूद रहे।
बीडीके ब्लड बैंक के डॉ. राकेश कुमार सहित तकनीकी टीम ने रक्त संग्रह किया। पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू ने बताया कि डॉक्टरों, नर्सिंगकर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ ने एचआरपी गर्भवतियों, प्रसूताओं, ट्रॉमा मरीजों और अन्य जरूरतमंद महिलाओं के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। अंत में फाउंडेशन की निदेशक डॉ. अनुश्री और डॉ. अमित कुमार ने अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300532


