[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, नवलगढ़ में अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, नवलगढ़ में अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, नवलगढ़ में अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपखंड स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पंचायत समिति नवलगढ़ के वीसी कक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने की।

बैठक में समारोह को सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिकारियों को अपने विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों, विद्यार्थियों एवं अन्य योग्य प्रतिभाओं के नाम सम्मान के लिए 12 अगस्त तक अनुशंसा सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय पर पूरी करने और समारोह को सफल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक सुगन सिंह, तहसीलदार बजरंगलाल मीणा, विकास अधिकारी रितेश सांखला, अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामचंद्र बुनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles