[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेरा की एक दिवसीय कार्यशाला आज झुंझुनूं में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेरा की एक दिवसीय कार्यशाला आज झुंझुनूं में

रेरा की एक दिवसीय कार्यशाला आज झुंझुनूं में

झुंझुनूं : राजस्थान रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की ओर से शुक्रवार, 20 नवंबर को झुंझुनूं जिले के सभी नगर निकायों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। रेरा राजस्थान की अध्यक्ष वीनू गुप्ता के निर्देश पर यह कार्यशाला सुबह 11 बजे नगर परिषद सभागार में शुरू होगी।

कार्यशाला का संचालन रेरा राजस्थान की ओर से पुनीत कपूर करेंगे। इसका उद्देश्य रेरा अधिनियम के प्रावधानों, सूचना प्रणाली, अनुपालनों तथा विकास प्राधिकरणों, नगर विकास न्यास और शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यशाला में रेरा राजस्थान की सूचना प्रणाली, अनुपालन प्रक्रिया और विकास प्राधिकरणों, नगर विकास न्यास तथा शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका पर विस्तार से प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं के समाधान के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित होंगे।

इसमें शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारी, विकास प्राधिकरणों के प्रतिनिधि, भवन निर्माता और अन्य संबंधित पक्षों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet