कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:ड्राइवर मौके से फरार, हलवाई के साथ काम करता था
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:ड्राइवर मौके से फरार, हलवाई के साथ काम करता था
चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र में रामपुराबास गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक प्रदीप कुमार नाई (25) की मौत हो गई। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक दूधवामीठा निवासी प्रदीप गुरुवार सुबह बाइक से चूरू आ रहा था। रामपुराबास गांव में रामदेव मंदिर के पास सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में प्रदीप के सिर में गंभीर चोट आई। रास्ते से गुजर रहे अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में काम करने वाले टेक्नीशियन रामसिंह, सिक्योरिटी गार्ड नोरंग सिंह और ग्रामीण अशोक उसे निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप हलवाई के साथ काम करता था और गुरुवार सुबह चूरू में काम पर जा रहा था। परिवार में प्रदीप का एक छोटा भाई है, जो हैदराबाद में काम करता है। प्रदीप की एक-दो महीने की बेटी है। हादसे की सूचना पर सदर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। मामला दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2552837


