दो छात्राओं का स्मार्ट मिलिट्री डिफेंस मॉडल राज्य-स्तर पर चयनित:जोधपुर में होने वाली प्रतियोगिता में स्कूल का करेंगी प्रतिनिधित्व
दो छात्राओं का स्मार्ट मिलिट्री डिफेंस मॉडल राज्य-स्तर पर चयनित:जोधपुर में होने वाली प्रतियोगिता में स्कूल का करेंगी प्रतिनिधित्व
सादुलपुर : सादुलपुर में 18 नवंबर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पीएम श्री राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, राजगढ़ की छात्राओं ने स्मार्ट एग्रीकल्चर सिस्टम और स्मार्ट मिलिट्री डिफेंस सिस्टम मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्राएं भारती और दीपिका के स्मार्ट मिलिट्री डिफेंस सिस्टम मॉडल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। दोनों छात्राएं अब जोधपुर में होने वाली प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्राचार्य के निर्देशन में तैयार किया मॉडल
यह मॉडल प्राचार्य डॉ. सुशीला बलोदा के निर्देशन और प्रतियोगिता प्रभारी रितु गाडगिल व मोनिका के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। राज्य स्तर पर चयन होने के बाद विद्यालय में छात्राओं का सम्मान किया गया।
प्राचार्य डॉ. सुशीला बलोदा ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक में नए प्रयोग विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाएं खोलते हैं। उन्होंने छात्राओं को आगे भी विज्ञान और तकनीक से जुड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2552816

