[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, 14 कक्षों में लगेंगी 136 टेबल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, 14 कक्षों में लगेंगी 136 टेबल

जिला परिषद की 41 और 14 पंचायत समितियों की 248 सीटों के लिए होगी मतगणना, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने लिया तैयारियों का जायजा

झुंझुनूं : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय स्थित सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज में शुरू होगी। मतगणना की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना कक्षों में सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं और अन्य प्रबंधों की जानकारी ली। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित हो।

14 कक्षों में 136 टेबल पर होगी मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि झुंझुनूं जिले की 14 पंचायत समितियों के 248 पंचायत समिति सदस्य पदों और जिला परिषद के 41 सदस्य पदों के लिए मतगणना होगी। इसके लिए कुल 14 मतगणना कक्ष बनाए गए हैं, जिनमें 136 मतगणना टेबल लगाई गई हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet