झुंझुनूं का बेटा बना इंटरनेशनल चैंपियन, चिड़ावा में हुआ भव्य सम्मान
झुंझुनूं का बेटा बना इंटरनेशनल चैंपियन, चिड़ावा में हुआ भव्य सम्मान
चिड़ावा : झुंझुनूं जिले के चिड़ावा निवासी एवं एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक नितिन सिंह राठौड़ ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित 9वीं हीरोज ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत और झुंझुनूं का गौरव बढ़ाया। चिड़ावा में बालाजी मंदिर अंबिका नगर में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया, जहां शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा निवासी एवं एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक नितिन सिंह राठौड़ ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित 9वीं हीरोज ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप (टी-1 रैंकिंग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भारत, राजस्थान और झुंझुनूं जिले का गौरव बढ़ाया है। 58 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में राठौड़ ने वियतनाम के खिलाड़ी को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
नितिन सिंह राठौड़ के स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में श्री राम बस्ती, चिड़ावा की ओर से बालाजी मंदिर, अंबिका नगर में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विनोद सैनी, हरिओम कुमावत, भूपेंद्र, कृष्ण दत्त, सुशील जोशी, संजय कुमार, मनोज मान, संजय शर्मा, विजेंद्र, हेमंत, रामावतार, सचिन, नरपत सिंह, ख्याली सिंह, विकास, राजवीर, राकेश जांगिड़, नरेश कुमार डांगी, मनोज सोलिया और रोहित कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने राठौड़ का अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नितिन सिंह को साफा और माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी भी साझा की।
31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 40 से अधिक देशों के लगभग 5 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। नितिन सिंह राठौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड, चीन और फाइनल में वियतनाम के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
नितिन सिंह राठौड़ चिड़ावा के गौशाला रोड स्थित एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी का संचालन करते हैं, जहां बच्चों को ताइक्वांडो और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। उनकी अकादमी के खिलाड़ी रोहिताश्व और हीरालाल का चयन भारतीय सेना में भी हो चुका है। राठौड़ की इस उपलब्धि से पूरे झुंझुनूं जिले में खुशी का माहौल है और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300533


