श्रीमाधोपुर में गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाश उत्सव:गुरुद्वारे में अखंड पाठ का भोग, शाम को शबद-कीर्तन; सर्व समाज ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया
श्रीमाधोपुर में गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाश उत्सव:गुरुद्वारे में अखंड पाठ का भोग, शाम को शबद-कीर्तन; सर्व समाज ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शुक्रवार रात सिख धर्म के आठवें गुरु बाला प्रीतम गुरु हरकिशन साहिब का प्रकाश उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद धार्मिक दीवान सजाया गया और शाम को शबद-कीर्तन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारे पहुंचकर गुरु साहिब के प्रति आस्था व्यक्त की।
गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह ने बताया कि प्रकाश उत्सव के अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब, श्री जपजी साहिब, सुखमनी साहिब पाठ और आसा दी वार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम 7:30 बजे से शबद-कीर्तन हुआ। इसके बाद अरदास की गई।
5 साल की उम्र में संभाली थी गुरु गद्दी
मुख्य ग्रंथी सरदार रतन सिंह ने गुरु हरकिशन साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु हरकिशन साहिब सिख धर्म के सबसे कम उम्र के गुरु थे। उन्होंने मात्र 5 वर्ष की आयु में गुरु गद्दी संभाली थी। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में भी गुरु हरकिशन साहिब ने समाज को आध्यात्मिक ज्ञान, समानता और निस्वार्थ मानव सेवा का संदेश दिया। उन्होंने ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव को दूर करने के साथ सेवा भावना को बढ़ावा दिया।
बीमारी के समय की निस्वार्थ सेवा
सरदार रतन सिंह ने बताया कि दिल्ली में चेचक और हैजा जैसी बीमारियों के फैलने के दौरान गुरु हरकिशन साहिब ने बिना किसी भेदभाव के पीड़ित लोगों की निस्वार्थ सेवा की थी। प्रकाश उत्सव के दौरान संगत ने गुरु साहिब के सेवा भाव और मानव कल्याण के संदेश को याद किया। कार्यक्रम के बाद रात करीब 8:30 बजे गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इसमें सर्व समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रमेश वधवा, सह सचिव महेश रेवड़ी, सरदार मंजीत सिंह, जीत सिंह, संजीव खुराना, भीमराज पंजाबी, सरदार सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश खुराना, सरदार करन वधवा, अंशुल मक्कड़, वीणा रेवड़ी, वर्षा मक्कड़, सिमरन नारंग, साक्षी खुराना और रणवीर कौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2300894


