[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान सभा 13 सूत्रीय मांगों पर जनसंपर्क अभियान:सीकर में 10 अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

किसान सभा 13 सूत्रीय मांगों पर जनसंपर्क अभियान:सीकर में 10 अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव करेंगे

किसान सभा 13 सूत्रीय मांगों पर जनसंपर्क अभियान:सीकर में 10 अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव करेंगे

जाजोद : अखिल भारतीय किसान सभा और सीटू मजदूर यूनियन ने 10 अगस्त को सीकर जिला कलेक्ट्रेट के घेराव और गिरफ्तारी आंदोलन की घोषणा की है। यह आंदोलन 13 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है।

प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर तहसील क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। बुधवार को लाखनी, धीरजपुरा, भवानीपुरा, चौमूपुरोहितान, संतोषपुरा और लाम्पुआ गांवों में सभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं में किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया।

किसान सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है। इसकी प्रमुख मांगों में अमेरिका-भारत ट्रेड डील रद्द करना, मनरेगा को प्रभावी रूप से बहाल करना, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करना, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करना, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देना, पेयजल व सिंचाई के लिए नहर व्यवस्था सुनिश्चित करना, बेरोजगारों को रोजगार देना, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाना, परीक्षा प्रणाली में सुधार कर एनटीए को समाप्त करना तथा छात्र, युवा और जन आंदोलनों पर पुलिस दमन बंद करना शामिल हैं।

पदाधिकारियों ने बताया कि जनसंपर्क अभियान 9 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके बाद 10 अगस्त को सुबह 11:30 बजे सीकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर गिरफ्तारी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों, मजदूरों और आमजन के पहुंचने की संभावना जताई।

जनसंपर्क अभियान में केशाराम धायल, भूदाराम बगड़िया, गोपाल सिंह बाजिया, सूरजभान धायल बाजिया एवं सागरमल धायल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles